नवलगढ़। विश्व हिन्दू परिषद नवलगढ़ द्वारा प्रवासी बन्धुओं का सम्मान समारोह व पंचांग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित कार्यक्रम की अगुवाई विश्व हिन्दू परिषद के प्रखण्ड अध्यक्ष राम मोहन सेकसरिया ने की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रणवोच्चार, एकात्मकता मंत्र व विजय महामंत्र से हुई। संरक्षक रामकुमार सिंह राठौड़ ने देशभक्ति गीत सुनाया। कार्यक्रम मे प्रवासी बन्धुओं गिरधारी लाल छावछरिया, जयप्रकाश छावछरिया व सर्वेश धरनीधरका का अंगवस्त्र पहना कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सर्वेश धरनीधरका ने विश्व हिन्दू परिषद के पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के तहत निःशुल्क वितरण हेतु एक हजार कपड़े के थैले उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इसी प्रकार गिरधारी लाल छावछरिया व जय प्रकाश छावछरिया ने जनकल्याण व राष्ट्रहित के कार्यों के लिए इक्यावन हजार रूपए उपलब्ध करवाने की घोषणा की। कार्यक्रम में श्री श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट, झुंझुनूं द्वारा प्रकाशित बहुउपयोगी व्रतोत्सव दर्शिका 'परिवार पंचांग' उपस्थित प्रबुद्धजनों को वितरित किए गये। अंत में शांति मंत्र व जयघोष से कार्यक्रम का समापन हुआ। संचालन प्रखण्ड मंत्री सुरेश कुमावत ने किया। इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक रामकुमार सिंह राठौड़, प्रखण्ड अध्यक्ष राम मोहन सेकसरिया, प्रखण्ड उपाध्यक्ष लक्ष्मण स्वामी, प्रखण्ड मंत्री सुरेश कुमावत, आदर्श शिक्षण संस्थान के जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप घूघरवाल, हिन्दू जागरण मंच के अध्यक्ष मोहन लाल चुड़ीवाल, अशोक चोबदार, हरिराम सैनी, प्रो गिरधारी लाल, मेजर डीपी शर्मा, सुभाष सिंह कच्छावा, पवन कच्छावा, प्रदीप जोशी, उमेश जोशी, सीताराम घोड़ेला, रवि धूत, शंकरलाल गुर्जर, फूलचंद सैनी, हरिसिंह रोयल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।